फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मृतकों पर दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा

Thu, 07 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अवैध कनेक्शन काटता लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरन्दरपुर। विद्युत चोरी के मुकदमे की विवेचना के दौरान बिजली विभाग की लापरवाही पकड़ में आ गई। बिजली विभाग ने दो ऐसे लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिनकी मौत काफी पहले हो चुकी है। 
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया विशुन निवासी रमाकांत व त्रिवेणी ने पैसिया विद्युत केंद्र से कनेक्शन लिया था। रामकेवल पर 67 हजार रुपये का बकाया था और त्रिवेणी पर लगभग 50 हजार रुपये बकाया है। बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने 22 जून को दोनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले की विवेचना में पहुंचे दरोगा दिनेश यादव को पता चला कि दोनों बकाएदारों की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है।

इस संबंध में जेई रमेश कुमार मौर्य का कहना है कि जानकारी न होने की वजह से मृतकों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जांच कराई जाएगी। एसओ चंद्रेश यादव का कहना है कि मामले में अधिकारिया को अवगत करा दिया गया है। निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें