फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडा नदी से युवक की लाश बरामद

Tue, 13 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौतनवां में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के बनैलिया मंदिर के समीप अरघा गांव के किनारे डंडा नदी में सोमवार की दोपहर एक युवक की लाश बरामद हुई है। आशंका है कि युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। युवक की पहचान नगर के गौतमबुद्धनगर निवासी राजेश क्षेत्री (18) के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


रविवार की शाम चरवाहों ने नदी के किनारे कुछ कपड़े और एक मोबाइल फोन पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। बाद में सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि किसी व्यक्ति का टीशर्ट, ट्राउजर, चप्पल, अंडरवियर व मोबाइल पड़ा था। देर रात मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को बुलाया। युवक के पिता राजू क्षेत्री का कहना था कि उनका बेटा आटो चलाता था।

रविवार की दोपहर ग्यारह बजे से घर लापता है। जिसके बाद पुलिस सोमवार सुबह से नदी में उसकी खोजबीन शुरू कर दी। दोपहर बाद उसकी लाश उसी जगह पर नदी से बरामद हुई। बरामद शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने बताया कि युवक की नदी में नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत की आशंका है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें