फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनपुर में ताला तोड़ कर दिनदहाड़े चोरी

Thu, 09 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुघली। चैनपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े दरवाजे का ताला तोड़ कर चोरी हो गई। घर के सभी लोग दरवाजे पर ताला लगाकर खेत में काम करने गए थे। इधर, चोर नकदी, गहने और कपड़े लेकर चंपत हो गए। 
विज्ञापन


घुघली कप्तानगंज रोड पर रामऔतार सिंह का घर है। रामऔतार का कहना है कि सुबह करीब 10 बजे घर में ताला बंद कर अपनी पत्नी के साथ पास में ही स्थित खेत में काम करने चले गए। उनकी लड़की स्कूल गई थी।

 खेत से लगभग दो बजे जब वे घर आए तो दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। जब वे अंदर दाखिल हुए तो बक्से का ताला टूटा पड़ा था तथा कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि बक्से में 38 हजार रुपये नकद तथा सोने की लॉकेट, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी अंगूठी के अलावा सोने-चांदी के अन्य रखे थे। उसे चोर उठा ले गए। उसने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


घर का ताला तोड़ जेवर व नकदी चोरी 
कोठीभार। थानाक्षेत्र अंतर्गत सिसवा कस्बे के पुरानी पुलिस चौकी रोड पर स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 
कस्बा निवासी बैजनाथ सरावगी अपना इलाज कराने के लिये पत्नी के साथ दिल्ली में अपने बेटे दिलीप के पास गए हैं। इसी बीच पांच फरवरी की रात में घर के मेन गेट का ताला खोलकर चोर घर में घुस गए और घर के चार कमरों का ताला तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि चोर कमरों में रखे हुए लगभग डेढ़ सौ ग्राम वजन के सोने के जेवर, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण और सिक्के, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और 30 हजार नकदी पर हाथ साफ कर चलते बने। जाते-जाते चोरों ने घर के मेन दरवाजे पर नया ताला लगा दिया। दूसरे दिन सुबह इस घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इधर, चोरी की सूचना पर बुधवार को घर पहुंचे बैजनाथ के बड़े बेटे दिलीप सरावगी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छान-बीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता का कहना है, कि तहरीर मिली है। तहकीकात की जा रही है। जल्द से जल्द अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें