फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधेबाजों से 18 पेटी नेपाली शराब बरामद

Thu, 22 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस के हाथ बुधवार को दो बड़ी सफलता लगी। अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब व चरस बरामद किया। अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस आफिस में पत्रकार वार्ता में एसपी भारत सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी को देखते हुए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए थे। सोनौली चौकी प्रभारी राजप्रकाश सिंह व एसएसबी के दरोगा मुनीर कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से कैलाश नगर स्थित सागौन के बाग के पास से जलेंद्र निवासी रामग्राम वार्ड नंबर दो दुर्गा टोला थाना नवलपरासी जनपद नेपाल के कब्जे से तीन किलोग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से इस धंधे में लिप्त था। एसपी ने बताया कि बाकी के उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में निचलौल एसओ अनुज कुमार सिंह ने क्षेत्र में गश्त के दौरान मटरा के पास से संतोष कुमार  निवासी बजही थाना निचलौल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 18 पेटी में 540 नेपाली शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम सुरेंद्र बताया। दोनों  लंबे समय वे इस धंधे में लिप्त हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अभियुक्तों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें