फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटी, डॉक्टर गंभीर

Wed, 04 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
परतावल क्षेत्र में डॅाक्टर की कार पलटी, मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल। मंगलवार को शाम चार बजे गोरखपुर से महराजगंज जिला अस्पताल में ड्यूटी करने जा रहे डॉक्टर उमेश मौर्या की कार श्यामदेउरवां पिपरपाती के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। कार को डॉक्टर स्वयं चला रहे थे। जिला संयुक्त अस्पताल में तैनात डॉक्टर उमेश मौर्या फिलहाल ईएमओ (आकस्मिक चिकित्साधिकारी) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह गोरखपुर मोहद्दीपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


डाक्टर उमेश मौर्या मंगलवार को शाम चार बजे गोरखपुर से चल कर महाराजगंज नाइट ड्यूटी करने जा रहे थे अभी वह कार लेकर पिपरपाति और श्यामदेउरवां के बीच में पहुंचे थे कि डाक्टर उमेश मौर्या की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। कार की गति इतनी तेज थी कि हादसे में कार के चारों पहिए ऊपर हो गए। कार में दबे रहने के कारण डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे गांव वालों गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को कार से बाहर निकाला। महराजगंज से गोरखपुर जा रहे एक पत्रकार ने अपनी गाड़ी में बैठाकर उनको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कार से बाहर निकलवाने के बाद डॉक्टर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया है। डॉक्टर शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। गाड़ी की गति तेज थी इसलिए अनियंत्रित हो कर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें