फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में नकब काटकर चोरी का प्रयास किया गया

Wed, 23 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
दीवार में लगी नकब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज कोल्हुई मेें पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार की रात नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह घटना की जानकारी होने पर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


कोल्हुई में पंजाब नेशनल बैंक है। सोमवार की रात चोरों ने पहले पीछे दीवार में नकब काटा। इस दौरान नकब काटते समय आगे की दुकान में पहुंच गया। वहां से चोरों ने बैंक के पीछे जंगले में लगे छड़ को काट दिया। इसके बाद चोर अंदर घुस गए।

लाकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि लाकर में आठ लाख रुपये कैश था। इस घटना ने कस्बे के पुलिस पेट्रोलिंग को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर अविनाश कुमार का कहना है कि घटना के बारे में पुलिस के अलावा उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बैंक के अधिकारियों का दिशा निर्देश मिलने के बाद तहरीर दी जाएगी। बैंक से कुछ गायब नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें