ठूठीबारी। नेपाल से भारतीय क्षेत्र में तस्करी कर ले जा रहे एक पिकप चाइनीस सेब को निवारण दल ने धर दबोचा वही जैसे ही इसकी भनक तस्करों को लगी तो तस्कर एकजुट होकर निवारण टीम की अधिकारियों से उलझ गये।
मामला बढ़ता देख किसी तरह निवारण दल ने चाइनीज सेब को अपने कब्जे में लेकर नौतनवां कस्टम कार्यालय पहुंचे। बुधवार की सुबह मुखबिर ने नौतनवां कस्टम के निवारण दल को नेपाल से ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा बाजार मार्ग होते हुए तस्करी का चाइनीज सेब भारतीय क्षेत्र के अन्य कस्बों में ले जाने की सूचना दी।
नौतनवां निवारण दल गड़ौरा में पहुंचा और पिकप समेत चाइनीज सेब को कब्जे में लेकर नौतनवां ले जा रहे थे। उसी दौरान पिकअप ड्राइवर ने सूचना तस्करों को दे दी। टीम चंदन पुल से आगे पेट्रोल पंप के समीप पहुंची ही थी कि तस्कर पिकअप के आगे बाइक रोककर अधिकारियों से उलझ गए। टीम के अधिकारी बड़ी मशक्कत से पिकअप को नौतनवां कस्टम कार्यालय ले गए। जांच के दौरान पिकअप पर लदे 189 गत्ते में 1890 किलो चाइनीज सेब बरामद हुआ।