फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू अनुवादक की हत्या से गुस्सा

Thu, 08 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मिठौरा ब्लाक पर उर्दु अनुवादक की मौत पर शोक सभा करते ब्लाक के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा/निचलौल। निचलौल ब्लॉक कार्यालय में उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात जाकिर हुसैन की हत्या से ब्लॉक कर्मचारियों समेत प्रधानों में जबर्दस्त गुस्सा है। बुधवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया और हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।   
विज्ञापन


मिठौरा ब्लॉक के जेई जयनाथ पांडेय और ग्राम विकास अधिकारी ओमकार नाथ सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में शोकसभा कर जाकिर हुसैन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। ग्राम विकास अधिकारी ओमकार नाथ सिंह ने जाकिर हुसैन को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया तथा कहा कि मिलनसार स्वभाव के कारण मिठौरा और निचलौल दोनों ब्लाकों में लोकप्रिय थे। साथ ही ब्लाक के सभी कर्मचारियों ने जाकिर हुसैन के हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी स्वामी नाथ, विजय श्रीवास्तव, श्याम सिंह, गिरिजा शंकर, लक्ष्मण प्रसाद, राजू, ओमप्रकाश, राजेश, संतराज यादव, उमेश, महेंद्र, मतीन आदि उपस्थित रहे।

उर्दू अनुवादक की हत्या के तीसरे दिन भी निचलौल ब्लाक कर्मियों में गम और गुस्सा था। शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को देकर हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ विवेकानंद मिश्र को दिए ज्ञापन में घटना के पर्दाफाश के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। चौक पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट ब्लाक कर्मियों ने घटना का पर्दाफाश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान संघ ने भी घटना पर आक्रोश जताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी प्रतिनिधि विनोद दूबे, प्रधान संघ संरक्षक श्रीचंद वर्मा, एडीओ हरिशंकर दूबे, अरुणपति त्रिपाठी, ग्राम विकास संघ अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, मनोज प्रजापति, रामरतन यादव, विनय पांडेय, विजय कुमार, गणेश शंकर वर्मा, पुनीत कुमार, श्रीनिवास उग्रसेन सिंह, सफाई कर्मी संघ अध्यक्ष सुनील कसौधन व उद्देश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें