फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब भट्ठी के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन

Thu, 06 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जोया के सेक्रेटरी कालोनी में शराब दुकान का विरोध जताते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र  परतावल छातिराम में नहर पर शराब की दुकान शिफ्ट कर दिए जाने के विरोध में नहर के सटे ही छातिराम ग्रामसभा के नायक टोला, दक्षिण टोला, और बड़का टोला के   सैकड़ो महिलाओं, बच्चो व बुजुर्गों ने भट्ठी के सामने  दूसरे दिन भी झाड़ू व डंडे लेकर शराब की दुकान को हटाने के लिए प्रदर्शन शुरु कर दिया । करीब 2 घंटो तक चले इस प्रदर्शन में महिलाओं व गांव के जनता एक स्वर में कहा कि किसी कीमत पर यहां शराब की दुकान नहीं चलने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


महिलाओं का मांग है कि शराब भट्ठी को गांव से दूर स्थापित किया जाय।जिससे बच्चों के भविष्य पर बुरा असर ना पड़े और गांव कि बहु बेटीयां अपने को सुरक्षित महसुस कर सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए वहो सीओ  सदर  मुकेश सिंह, एसडीएम  सदर देवेश गुप्ता, आबकारी इंस्पेक्टर  जिलाजित सिंह सहित चौकी इंचार्ज विनोद राव पुलिस बल  के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया। गिराउ, झगड़ू, कौशिल्या, चन्द्रावती, इसरावती, कमलावती, धनपत्ती, लालती, शारदा, सुदामी, झुलूरा ,विजराती, बेबी, तिजा के अलावा तमाम  महिलाओं ने शराब भट्ठी हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें