फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतुआ गांव के प्रधान ने बिगाड़ा माहौल

Thu, 06 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बघौली के मथुआ गांव में पहुंचा पुलिसबल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के मतुआ गांव के प्रधान ने बुधवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मंदिर पर भंडारे के समय परिसर से पास ही उसने बकरा हलाल कर पेड़ पर टांग दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए। बवाल बढ़ता देख ग्रामीण ने पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। बघौली थाना क्षेत्र के मतुआ गांव के लोगों ने दुर्गा मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन कराया था।
विज्ञापन


बुधवार कोकथा समापन पर कन्या भोज और भंडारा चल रहा था। मंदिर से करीब सौ मीटर दूर ग्राम प्रधान समीर उर्फ फुरकान का मकान है। समीर के घर के सामने पिंटू सिंह का मकान है। भंडारे के दौरान ही फुरकान ने अपने घर के बाहर खुले में बकरा हलाल किया और उसे पेड़ पर लटकाकर छीलने लगा। पिंटू सिंह और अन्य लोगों ने प्रधान की हरकत पर विरोध जताया। इसके बावजूद समीर नहीं माना। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख कर पिंटू सिंह ने यूपी-100 को सूचना दे दी।

कुछ ही देर में एसओ बघौली राकेश कुमार और सीओ बघौली परमहंस यादव मौके पर पहुंच गए। विवाद की आशंका देख सीओ ने माधौगंज और कछौना थाने से फोर्स बुला ली। सूचना पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने प्रधान समीर और गांव के रामकिशोर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने कहा कि प्रधान जिम्मेदार पद होता है और उस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है। प्रधान ने जानबूझकर विवाद पैदा किया, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें