फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिली रेलकर्मी की लाश

Sat, 12 Mar 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लेहड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर शनिवार सुबह एक शख्स की लाश होने की सूचना पर भीड़ लग गई।  जेब में मिले कागजात से पहचान रेल कर्मचारी निवासी पादरी बाजार गोरखपुर के रूप में हुई। लाश कटी हुई थी।
विज्ञापन


स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार सुबह लाश होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। एसआई अवधेश नरायन तिवारी टीम के साथ पहुंचे। मृतक की जेब में रेलवे पास व अन्य कागजात के आधार पर पहचान गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी विनोद पांडेय के रूप में हुई।

घटना की सूचना घरवालों को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जताई। गोरखपुर में ड्यूटी के दौरान वह यहां कैसे पहुंच गए। शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनभरन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें