फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौतनवा। धोतिहवा गांव के टोला कजरी में 28 फरवरी को विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के आरोपी पति व ससुर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने शव को जंगल में ले जाकर नदी के किनारे जला दिया था। पुलिस ने मौके पर जली लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कैथवलिया निवासी राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि बेटी प्रेमशीला (24) की शादी कजरी निवासी कैलाश पुत्र मिरचाई से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसे लेकर वे उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। बेटी के पति, सास, ससुर व ननद ने मिलकर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न, शव को छिपाने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष बिहागड़ सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों पति कैलाश व ससुर मिरचाई को अड्डा बाजार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने शव जलाने की बात बताई है। उनकी निशानदेही पर कजरी जंगल में स्थित रोहिन नदी के सेमरहिया घाट से जली लकड़ी और राख बरामद कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें