फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरपार नर्सरी ,खुर्रमपुर नर्सरी एंव सेमरहनी गांव में बीती रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों गांव में एक क्विंटल लहन नष्ट करते हुए सेमरहनी निवासी रामरतन और राजाराम निवासी सुरपार के पास से 15-15 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ बुधवार को आबकारी एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर विनोद कुमार राव ने बताया कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन

जाकिर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
चौक बाजार। क्षेत्र के परसौनी निवासी उर्दू अनुवादक जाकिर हत्याकांड का एक और आरोपी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जाकिर हत्या में कुल 6 आरोपी हैं। उनमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन मिठौरा निवासी कमाल अख्तर पुलिस के पकड़ में नहीं आ रहा था। कोर्ट के आदेश पर कुर्की भी हुई लेकिन कमाल अख्तर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। बुधवार को कमाल अख्तर महराजगंज कस्बे से कहीं जाने की फ़िराक में था, तभी पुलिस ने कमाल अख्तर को देखते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
परसौनी निवासी उर्दू अनुवादक जाकिर निचलौल ब्लाक में बतौर उर्दू अनुवादक के पद पर कार्यरत थे। पांच दिसंबर 2016 को शाम घर वापस आते समय पडरी कला व टिकर के सिवान में पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर सीने में गोली मार दिया। पिता ने चौक बाजार थाने में 6 लोगो के खिलाफ लिखित तहरीर दी। जिसमें फखरुद्दीन, जहूर आलम, जान मोहम्मद और अख्तर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। कमाल अख्तर भी आरोपी था, जिसे पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


अन्त्योदय मेला प्रर्दशनी का आयोजन
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज ब्लाक परिसर में अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय मेला 12, 13, 14 जुलाई तक चलेगा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर रहे। बीडीओ कृष्णदेव शुक्ला ने प्रदेश सरकार की 100 दिन की हुए कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ साथ एडीओ पंचायत विनय स्वरूप मिश्रा ने शौचालय व स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी ग्रामसभा जिन पात्रों का शौचालय नहीं बना है। वह लोग आवेदन कर लें, जिससे जल्द ही उनके खाते में शौचालय की धन भेज दिया जाएगा। इस दौरान एडीओ आई एसवी रामानुज शुक्ला, बहदुरी सीएचसी के डॉ. गिरीशचंद, ग्राम प्रघान अशोक वर्मा, प्रतिनिधि रामअवध, अमित कुमार, गुलाब, शैलेंद्र सिंह, रामकुमार, दिवाकर, सेक्रेटरी विजयकांत, मनराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें