फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी-----

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 15 भट्ठियां तोड़ी
विज्ञापन

फोटो
प्रर्वतन दल के संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने प्रवर्तन दल के साथ कच्ची शराब के अड्डे पर छापेमारी की। भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद के साथ लहन नष्ट किया गया। विभाग ने पांच लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर रवि विद्यार्थी ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप शुक्ला, राकेश त्रिपाठी व आशीष शुक्ला के साथ कैम्पियरगंज-फरेंदा क्षेत्र के बलुअहवा नर्सरी में छापेमारी की गई। यहां से 65 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 15 भटिठयां तोड़ी गई। मौके से 20 क्विंटल लहन भी नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र व संवारी देवी सहित पांच लोगोे के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम को देखकर धंधेबाज मौके से फरार हो गए। घरो में सिर्फ महिलाएं व बच्चे मिले। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिला जीत सिंह, संदीप नाथ त्रिपाठी, राकेश यादव, अरविंद त्रिपाठी, दरोगा यादव, राहुल कुमार, विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें