केस वापस लेने को वनटांगियां ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वनटांगियां समुदाय व वन विभाग के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वन विभाग की तरफ से अचलगढ़ वनटांगियां गांव के लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे से नाराज समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही वनटांगियां गांव के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को चार सूत्री मांत्र भी दिया।
वन विभाग ने12 दिसंबर को लक्ष्मीपुर रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ किए जाने के आरोप में अचलगढ़ वनटांगियां गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इससे वनटांगियां समुदाय के लोगों ने नाराजगी है। इस बीच वनटांगियां समुदाय के लोगों ने वन विभाग पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की। वनटांगियां समुदाय के लोगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि 12 दिसंबर को वन ग्राम अचलगढ़ निवासी अशोक पत्नी सुनीता के साथ पूर्वांचल बैंक लक्ष्मीपुर से घर लौट रहे थे। आरोप लगाया कि घर लौटते समय वन कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। ग्रामीणों को आते देख दोनों वनकर्मी अशोक को जबरिया रेंज कार्यालय लेकर चले गए। वन ग्राम वासियों ने ज्ञापन के जरिए वन विभाग की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की है।
इस दौरान सुनीता, राजकुमारी, दिनेश, बबलू, मैकू, अनुज, बाबूलाल, पन्ने लाल, महेंद्र, सुभाष, हंसराज, घनश्याम, भोलेनाथ, श्रीराम, सुग्रीव, अरविंद साहनी, श्रीराम, रविंद्र, पंचम, सुमित्रा, परमा, मीरा, सुमित्रा, लक्ष्मन, मीना देवी, ल्ल्लू, रामप्रीत, सोनू, दीपक, श्रवण कुमार, उमेश, विनीत, जितेंद्र, सहदेव, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।