फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत भेजी जा रहीं पांच युवतियां पकड़ी गईं

Sun, 26 Jun 2016 11:50 PM IST
maharajganj
विज्ञापन
human trafficing - फोटो : Oddee
विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। नेपाल से कुवैत भेजी जा रहीं पांच नेपाली युवतियों को  नेपाल की एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने सोनौली सीमा पर पकड़ कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया। इन्हें कोलकाता के रास्ते कुवैत भेजा जाना था। युवतियों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ के गांव के दो युवक नौकरी दिलाने की बात कर बिना वीजा के विदेश भेजने की बात कहे थे।
विज्ञापन



रविवार की सुबह 10 बजे सोनौली सीमा के बेलहिया में स्थित चेकपोस्ट पर भारत जाने वाली पांच नेपाली युवतियों को जांच के लिए समाजसेवी संगठन ने रोका। पूछताछ में शक हुआ तो संगठन के लोगों ने पांचों को नेपाल के बेलहिया पुलिस को सौंप दिया। समाज सेवी गीता थापा ने बताया कि सभी युवतियां दांग जिले की हैं। वे नौतनवां रेलवे स्टेशन देखने की बात कह रही थीं। कड़ाई से  हुई पूछताछ के बाद युवतियों ने गांव के साथी के साथ कोलकाता और वहां से  कुवैत जाने की बात स्वीकार की। कहा कि उनका साथी पीछे आ रहा है। काफी इंतजार के बाद भी उनका साथी नहीं पहुंचा। इसके बाद बेलहिया पुलिस ने युवतियों को अपने संरक्षण में लेकर दांग उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें