फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली मोबिल आयल बरामद, रिपोर्ट दर्ज 

Sun, 26 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनपद में नकली तेल बनाने का धंधा जोरों से चल रहा है। नकली तेल के साथ साथ नकली मोबिल आयल भी धड़ल्ले से बनाया जा रहा है। रविवार को आरसी मिशन थाना क्षेत्र के पॉवर प्लांट के मैटेरियल गेट के पास भारी मात्रा में नकली मोबिल आयल बरामद किया गया है। मोबिल ले जाने वाला व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक एक लीटर की पैकिंग में नकली मोबिल आयल पर कैस्ट्राल कंपनी का लेबिल लगा हुआ था। कंपनी के कर्मचारी लाल सिंह चौधरी निवासी कोहिनूर इंक्लेव नई दिल्ली ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी मुनीश सिंह नकली मोबिल बनाने का कार्य करता था। इनकी तहरीर पर आरसी मिशन पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें