फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसुबह को थाने में दी तहरीर, दोपहर को सुलह समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल के झरवलियां गांव में मंडलायुक्त से शिकायत के बाद दिव्यांग को लेखपाल द्वारा पीटने का वीडियो वायरल होने के दूसरे दिन सुबह तो दिव्यांग बिरजू ने थाने में तहरीर दी, लेकिन जब वह बाहर निकला तो उसे एसडीएम कार्यालय में बुलाकर सुलह-समझौता करा दिया गया। इसके साथ ही थाने में सुलह-समझौते की कापी भेज दी गई है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बिरजू पर कोई दबाव नहीं बनाया गया। उसने समझौते पर सहमति जताई है। वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा। उसे पात्रता के आधार पर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। उधर, इस मामले में राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें