फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब बच्चा चार दिन बाद बरामद, परिजनों को सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
विन्ध्याचल। थाना क्षेत्र के रेलवे परिसर से सोमवार को गायब बच्चे को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर से अपहरण के आरोपी बालू लोरती के साथ बरामद कर लिया। आरोपी बच्चे को मुंबई ले जाने की फिराक में था। बच्चे को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया और आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर में चाय नाश्ते की दुकान लगाने वाले फूलचंद केशरी का बच्चा प्रियांशु मंगलवार की सुबह गायब हो गया था। वह सोमवार की रात अपने परिवार के साथ सोया था लेकिन सुबह जब सब सोकर उठे तो बच्चा गायब था। परिवार ने आस पास खोजा लेकिन प्रियांशु नहीं मिला जिसके बाद पूरे विन्ध्याचल ,काली खोह और अष्टभुजा जा कर फ़ोटो के माध्यम से खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिवार ने जीआरपी से संपर्क किया तो जीआरपी ने थाना विन्ध्याचल भेज दिया विन्ध्याचल कोतवाली ने 24 घंटे बीत जाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किया। इस पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई। प्रकाशित खबर का असर यह हुआ कि रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा गया कि एक व्यक्ति गायब हुए बच्चे को ले जा रहा था। जब सीढ़ी पर पहुंचा तो देखा कि कैमरा लगा है तो फिर मुड़कर वापस आया। शुक्रवार की सुबह जीआरपी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह एवं आर पी एफ प्रभारी अतुल कुमार पश्चिमी छोर पर प्लेटफॉर्म नम्बर पर गश्त पर लगे हुए थे कि अचानक मुंबई जाने की फिराक में एक संदिग्ध युवक आया। वह बच्चा लिए हुए था। सीसीटीवी के आधार पर युवक की पहचान हुई। अपरहणकर्ता बालू लोरती नयिकरकर पुत्र करपईया लोरती नयिकरकर निवासी भुसावल अतमयी चुन्ना कॉलोनी थाना अतफडी बाजार जिला जलगांव महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें