फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

252 किलो चरस पकड़ी

Wed, 07 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सौनोली बार्डर पर ट्रक में मिली चरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल चितवन जिले की पुलिस ने 252 किलो चरस बरामद की है। चरस धाधिंग जिले से ट्रक में लोड कर भैरहवा लाई जा रही थी। पुलिस ने मुग्लिंग में चेकिंग के दौरान पकड़ा। उसकी कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कैरियरों के माध्यम से चरस सोनौली सीमा के रास्ते भारत के महानगरों में भेजने की योजना थी।
विज्ञापन


 मंगलवार सुबह चरस लदा ट्रक धाधिंग से भैरहवा आ रहा था। पुलिस ने मुग्लिंग में चेकिंग के दौरान रोक लिया। तलाशी में ट्रक में 14 बोरी में 252 पैकेट चरस बरामद हुई। उसका वजन 252 किलो निकला। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुमार गोले निवासी मकवानपुर बताया।

उसने यह भी  बताया कि यह चरस भैरहवा के एक गोदाम में रखनी थी। वहां से तस्करों के जरिए कई खेप में भारत में पहुंचाने की योजना थी। पुलिस अधीक्षक बसंत कुंवर ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य सरगना को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें