फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो गांवों में डकैती डाली

Wed, 07 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर जिले के मंडावर क्षेत्र के दो गांवों में बदमाशों ने सोमवार की रात दो परिवारों में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने घर के सदस्यों और बच्चों की कनपटी पर तमंचे लगाकर नकदी, जेवर और पशु लूट लिए। एक दुकानदार को भी कच्छा बनियानधारी गिरोह के तीन बदमाशों ने लूटा। लूट के बाद बदमाश सभी जगहों पर घर के सदस्यों के हाथ पैर पीछे की ओर बांधकर फरार हो गए। किसी तरह मुक्त होने पर पीड़ितों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसपी सिटी एमएम बेग ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


गांव बिचपड़ी निवासी निजामुद्दीन कबाड़ी है। उसका मकान गांव के बाहर की ओर है। वह अपना पुराना मकान तुड़वाकर नया मकान बनवा रहा है। सोमवार की रात करीब 1.30 बजे उसके घर के बराबर में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से चढ़कर नौ बदमाश निजामुद्दीन के घर में कूद आए। तमंचों से लैस सभी बदमाशों ने आंगन में सो रहे निजामुद्दीन, उसकी पत्नी गुलिस्तां व चारो बच्चों की कनपटी पर तमंचे लगा दिए। तीन बदमाश मुख्य गेट के पास खड़े हो गए।
बदमाशों ने निजामुद्दीन व गुलिस्तां से   मारपीट करते हुए उनसे घर में रखे रुपये व जेवर देने को कहा। पूरे परिवार की जान खतरे में     देखकर निजामुद्दीन ने सरिया खरीदने के घर में रखे 20 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने चार जोड़ी कुंडल, चांदी की पांच चेन भी लूट लीं। बदमाश करीब पौन घंटे तक घर में लूटपाट करने के बाद सभी परिजनों के हाथ पीछे की ओर बांधकर मुख्यद्वार से   फरार हो गए।  गांव वालों ने निजामुद्दीन का बंधन खोलकर थाने में फोन किया। आरोप है कि किसी ने फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन

पुलिस सुबह छह बजे गांव पहुंची। इस पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने पुलिस के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
बिचपड़ी से दो किलोमीटर आगे शहबाजपुर गांव में आभास की वेल्डिंग की दुकान है। सोमवार रात को आभास दुकान के बाहर ही चारपाई पर सो रहा था।
रात    करीब पौने तीन बजे कच्छा बनियानधारी तीन बदमाशों ने उसे जगाया और कनपटी पर तमंचा रखकर दुकान खुलवाकर उसे अंदर ले गए। बदमाशों ने आभास की दुकान से एक बैट्री, 300 रुपये व एक डंडा लूट लिया। 
गांव शहबाजपुर का ही लियाकत रात को घर के बाहर बैठक में सो रहा था। उसका घर आभास की दुकान से करीब आधा किलोमीटर दूर है। रात करीब तीन बजे छह बदमाश उसके पास आए और उससे बीड़ी मांगने की बात कहकर उठाया। लियाकत उठा तो तीन बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और पत्नी को आवाज लगाकर घर का दरवाजा खुलवाने को कहा। लियाकत ने पत्नी फिरदौस को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया, तो सभी बदमाश घर में घुस गए। घर के सभी आठ सदस्यों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने लियाकत के घर से साढ़े चार हजार रुपये, सोने की एक लौंग, पांच जोड़ी पाजेब, दो मोबाइल व एक पर्स लूट लिया और सभी परिजनों के हाथ पैर पीछे की ओर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। एसपी सिटी एमएम बेग ने तीनों जगहों जाकर पीड़ित परिवार वालों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें