विधायक समर्थकों पर जानमाल की धमकी का आरोप
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के हरदीडाली निवासी गोपाल नारायन चौधरी ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर नौतनवां विधायक के सर्मथकों पर निर्माण कार्य को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि संक्रमणीय भूमिधरी की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही जानमाल की धमकी देने लगे। इस घटना से पूरा परिवार सहम गया है। जबकि उस जमीन में न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश होने के बाद भी निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। वहीं विधायक समर्थकों ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा कि विधायक की छवि विरोधियों के इशारे पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।