फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस टीम ने बरामद की करीब दो लाख का 16 मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विलांस टीम ने बरामद किए 16 मोबाइल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सर्विलांस टीम ने लोगों के खोए हुए 16 मोबाइल बरामद किया है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब एक लाख 98 हजार 180 रुपये आंकी गई है। एसपी ने जिन लोगों के मोबाइल खो गए थे, उन्हें कार्यालय बुलवाकर बृहस्पतिवार को मोबाइल सौंप दिया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने खोए हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम को अवगत कराया था, उसे टीम ने कुशलतापूर्वक बरामद कर लिया है। अभी और भी मोबाइल की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम लगी है। जिसमें से कुछ मोबाइल के लोकेशन काफी दूर हैं, उसकी भी बरामदगी के लिए भी टीम प्रयत्नशील है। एसपी ने अपने कार्यालय में जिन लोगों को खोया हुआ मोबाइल सौंपा है, उनमें राजेश, सौरभ, रमेश, स़ुरेश, मारकंडेय, कन्हैया,चन्द्रभान, बलेश्वर, रमेश, जैनुल, जहानुद्दीन, रिंकी जायसवाल, शशिकला, शहबाज, विजय, सतेंद्र गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें