फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लावारिस शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
विज्ञापन


नौतनवां। रेलवे स्टेशन नौतनवां पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। जीआरपी आनन्द नगर ने शव को कब्जे में ले लिया है।
रेलवे सुरक्षा बल नौतनवां के चौकी इंचार्ज लोकेश कुमार पासवान ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह एक 65 वर्षीय व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर चादर ओढ़े सोया हुआ दिखा। उसको जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं जगा। जांच में पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसकी सूचना जीआरपी आनन्द नगर को दी गई। मौके पर जीआरपी के सब इंस्पेक्टर मान सिंह पहुंचे और शव कब्जे में लेकर आनन्द नगर चले गए। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें