फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के दरवाजे से छह माह का बच्चा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के दरवाजे से छह माह का बच्चा चोरी
विज्ञापन

अंबेडकर नगर मोहल्ले में एक महिला के घर मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने जानकीनगर मोहल्ले से सोमवार को दोपहर में एक घर के बाहर से छह माह का बच्चा पलक झपकते ही चोरी हो गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की तत्परता से बच्चा कस्बे के ही अंबेडकरनगर वार्ड में स्थित एक महिला के घर में मिला। पुलिस बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी श्रीकांति पत्नी गुलाब लोहियानगर में किराए के मकान में रहती हैं। लोगों के घर झाड़ू पोछा कर भरण पोषण करती हैं। पति एक होटल में काम करते हैं। सोमवार को दोपहर में करीब एक बजे श्रीकांति अपने छह माह के बच्चे को लेकर जानकीनगर मोहल्ले में एक घर में झाड़ू पोछा करने गई थीं। वह बच्चा घर के दरवाजे पर परिवार के एक सदस्य के सानिध्य में छोड़कर घर के अंदर काम करने लगीं। बच्चा जब रोने लगा तो घर के सदस्य ने अंदर जाकर इसकी जानकारी दी। बच्चा रोने की बात सुनकर जैसे ही श्रीकांति घर से बाहर निकली तो बच्चा नहीं दिखा। बच्चे के लापता होने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना डायल 100 को दी गई। पुलिस सूचना के आधार पर बच्चे की तलाश करते हुए अंबेडकरनगर वार्ड में जा पहुंची। जहां पर एक महिला के घर में बच्चा मिला। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बाजार से घर लौट रही थी। तभी बच्चा उसे माल गोदाम के समीप एक झाड़ी से मिला था और उसे घर लेकर आ गई। वहीं बच्चे के पिता गुलाब ने पुलिस को तहरीर देकर महिला पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि चोरी हुआ बच्चा मिल गया है। बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें