फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने पकड़ी एक लाख की सागौन की लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा के वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर बिना किसी कागजात के लाए जा रहे सागौन के 44 गिल्टे बरामद किए। जबकि चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। वन विभाग अब ट्रैक्टर के मालिक और लकड़ी के बारे में पता लगाने में जुुटा है।
विज्ञापन

रेंजर वीरेंद्र सिंह बिष्ट को रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रॉली में सागौन की लकड़ी सालबोझी में लाई जा रही है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वन बीट अधिकारी भैरव दत्त अधिकारी, वन दरोगा जागेश वर्मा सहित नवी हसन सालबोझी पहुंचे। चालक वन अधिकारियों को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाते हुए ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया। टीम ने ट्रैक्टर संख्या यूके06एल-0866 सहित ट्राली में लदे सागौन के 44 गिल्टे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें