फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रोगी वृद्ध की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर बरवां द्वारिका व पिपरिया ग्राम सभा के बीच इंजीनियरिंग गेट से 100 कदम दक्षिण की तरफ पोल के पास रविवार को सुबह करीब 11 बजे एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोठीभार पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की पहचान ग्राम सभा हरपुर पकड़ी ऊर्फ घिउअहां निवासी केदार जायसवाल (65) के रूप में की गई।
विज्ञापन

कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी ऊर्फ घिउअहां निवासी केदार जायसवाल (65) विगत कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। केदार रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे भोजन करने के उपरांत घर से बिना बताए कहीं चले गए। परिवार वाले उन्हें घर पर न पाकर गांव में ढूंढना शुरू कर दिए। इसी बीच किसी ने फोन पर सूचना दी कि केदार यादव बरवां द्वारिका व पिपरिया ग्राम सभा के बीच से होकर गुजर रही रेलवे लाइन के किनारे मृत हाल में पड़े हुए हैं। आननफानन में परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान की। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में सिसवा स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार गोंड़ ने बताया कि रविवार को दिन में करीब 11 बजे गोरखपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के चालक ने घुघली स्टेशन अधीक्षक को घटना की जानकारी दी और उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दी। उनका कहना था कि वृद्ध करीब साढ़े दस बजे गोरखपुर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया होगा। इस मामले में थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें