फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में भाकपा माले ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर दस सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय विकास खंड परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकपा माले के जिला सचिव संजय निषाद ने बताया कि सभी पात्र ग्रामीणों को जॉब कार्ड, 100 दिनों के रोजगार, न्यूनतम 783 प्रतिदिन मजदूरी, आवासविहीन परिवारों को आवास, गरीब परिवारों के 2 लाख तक के ऋण माफ करने की मांग की गई। इसके अलावा भूमिहीनों को 5 डिसमिल भूमि, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 6000 मासिक वृद्धावस्था पेंशन, सरकारी विद्यालयों के विलय पर रोक, सरकारी अस्पतालों को सुदृढ़ करने, सामाजिक भेदभाव समाप्त करने तथा आशा, आंगनबाड़ी, रसोइया एवं अन्य स्कीम वर्करों को स्थायी कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है।
अंत में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी को सौंपकर एक दिवसीय धरना समाप्त हो गया। इस अवसर पर भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य हरीश भाई, दिनेश्वर वर्मा, द्वारपाल धमिया, रामकिशुन निषाद, दिलावर गुप्ता मालती निषाद समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें