महराजगंज। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर पत्रक सौंपा। उपाध्यक्ष आदित्य उपाध्याय के नेतृत्व में दिए गए पत्रक में एक समुदाय के कुछ लोगों पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।
आदित्य उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की जानकारी सामने आई है। इससे हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टिप्पणियों की जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान बलराम गुप्ता, हरिशंकर मौर्या, अवनीश पटेल, विपिन कसौधन, रितेश, अजय, दीपक, विनय, राहुल आदि की मौजूदगी रही।