फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की मांग
महराजगंज। प्रतापगढ़ जनपद में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी तथा उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रकरण के न्यायिक जांच कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करने वाले नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर विफल प्रदेश सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की आवाज को दबाना चाहती है। यह बेहद निंदनीय है। फर्जी मुकदमों से कांग्रेस के नेता घबराने वाले नहीं हैं, इसकी न्यायिक जांच कराई जाय। सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने में कांग्रेसी कभी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश में जुटी है। जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार के पास इसे कम करने का कोई उपाय नहीं है। इस दौरान विजय सिंह एडवोकेट, गोपाल शाही, चंद्रजीत भारती, राकेश कुमार गुप्ता, अमित गुरु, पूर्णमासी, राजन, वीरेंद्र कुमार, विनोद यादव, राकेश, गुलाब पटेल, उमेश कन्नौजिया, शेषमणि गुप्ता, भरत भुआल चौधरी, राजकुमार गुप्ता, विनय तिवारी, वसीउद्दीन सिद्दीकी, आफताब आलम, ध्रूव नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें