महराजगंज-घुघली में रोड़ शो करते गुजरात कांग्रेस कार्य समिति के अध्यक्ष हार्दिक पटेल।
- फोटो : MAHARAJGANJ
कांग्रेस पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी : हार्दिक
घुघली (महराजगंज)। कांग्रेसी पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है। उसकी सरकार में किसान खुशहाल थे। भाजपा ने किसानों के छला है। उसकी कथनी और करनी अब जनता जान चुकी है। ये बातें गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को घुघली कस्बे में आयोजित रोड शो में कहीं।
पटेल ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान प्रताड़ित किए जा रहे हैं। कांग्रेस हमेशा गांव, किसान व विकास के संबंध में सोचती है, जबकि भाजपा धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा के शासन में युवा वर्ग परेशान है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। महंगाई चरम पर है। किसान, मजदूर सभी परेशान हैं।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी भाजपा सरकार कुछ खास नहीं कर रही है। पटेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। इस दौरान घनश्याम मिश्र, गामा प्रसाद, अमानुल्लाह खान, पन्ने लाल कुशवाहा, वकील यादव, श्रीकांत साहनी, अवधेश, राधेश्याम, रामबचन आदि मौजूद रहे।