फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने अभिनेत्री कंगना का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने अभिनेत्री कंगना का पुतला जलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत की ओर से आजादी के संबंध में दिए गए बयान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। शनिवार को दोपहर बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के सक्सेना चौक पर कंगना रनौत का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कंगना का बयान बेहद निंदनीय है। कंगना पर देशद्रोह की धारा के केस दर्ज कराने और पद्म सम्मान वापस लिए जाने की मांग की।
कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी ने कहा कि कंगना का बयान महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का ही नहीं, बल्कि सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और देश को बताना चाहिए कि क्या सरकार कंगना की राय का समर्थन करती है। अगर नहीं तो सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना से तत्काल पद्म सम्मान वापस लेना चाहिए। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेनू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल, मनसा देवी, शकुंतला, आशा, उर्मिला, शांति, लीलावती, जडावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आप’ नेताओं ने कोतवाली में दी तहरीर
महराजगंज। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार की शाम को कोतवाली पहुंचकर फिल्म अभिनेत्री कंगना पर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उन्होंने कहा कि कंगना के बयान से देशवासियों की भावना आहत हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान महासचिव केएम अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दामोदर पांडेय, राम कुमार पटेल, अवधेश कुमार, रामसेवक साहू, श्रवण कुमार वर्मा, राम मिलन चौरसिया, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें