फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 52 गांवों के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब कटने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बीएलओ और अन्य जिम्मेदारों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

शिकायती पत्र के आधार पर अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर कार्यवाही के दिए निर्देश

परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के करीब 52 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने बीएलओ व अन्य विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही से हजारों वास्तविक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब होने का आरोप लगाया है। एक ग्रामीण ने मतदाता सूची की समीक्षा करते हुए वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने व कुछ मृतक व बाहरी लोगों का नाम सूची से हटवाने की मांग की है। शिकायती पत्र के आधार पर अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने नौतनवा ब्लॉक के करीब 52 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण में गड़बड़ी को लेकर आपत्ति जताई है। आरोप है कि एसआईआर पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ व अन्य विभागीय लोगों की लापरवाही से पुराने मतदाताओं के नाम सूची से गायब हो गए हैं। साथ ही कुछ नए व वास्तविक मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज नहीं है। कुछ मृतकों व बाहरी लोगों के नाम सूची में बरकरार हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र में लिखा गया है कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलपुर में 175, कोहरगड्डी में 70, शीशगढ़ में 207, हरपुर में 75, असुरैना में 163, सिसवा उर्फ खोरिया में 103, महदेईया में 103, नारायनपुर में 82, महरी में 67, पिपरा में 125 समेत क्षेत्र के कुल 52 ग्राम पंचायतों से लगभग हजारों की संख्या मतदाताओं का नाम सूची से गायब है। ग्राम पंचायत विषखोप निवासी बृजबिहारी सिंह ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची में कुछ नेपाली नागरिकों का नाम अंकित है। नौतनवा एसडीएम व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में पुनः मतदाता सूची की समीक्षा करते हुए वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने व मृतकों व बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची से हटवाने की मांग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें