फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ मृत लालसर साइबेरियन पक्षी के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। लालसर विदेशी साइबेरियन पक्षियों के अवैध शिकार के विरुद्ध एसएसबी को सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर एसएसबी की टीम ने मरचहवां बगीचे से आठ मृत लालसर साइबेरियन पक्षी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे 22वीं वाहिनी ठूठीबारी के बीओपी इंचार्ज शिव पूजन प्रसाद को सूचना मिला कि मरचहवां बगीचे के रास्ते एक व्यक्ति साइकिल से वन्य पंछियों को मारकर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के झोले में 8 मृत वन्य लालसर पक्षी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान नसरुल्लाह (37) निवासी ग्राम कुसमहि थाना रामकोला जिला कुशीनगर के रूप में हुई। बरामद पक्षियों को जब्त कर माधवलिया फॉरेस्ट रेंज को सौंप दिया गया। एसएसबी बीओपी इंचार्ज ने बताया कि बरामद आठ मृत लालसर वन्य जीव के साथ एक व्यक्ति को पकड़ माधवलिया रेंज को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें