फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएम कार्यालय ने हाईटेंशन तार के मामले का लिया संज्ञान, मांगी जानकारी

Tue, 30 Jul 2024 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विद्यालयों की छत एवं परिसर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के मामले का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू होते ही विद्युत विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पनियरा सनातन धर्म इंटर काॅलेज में छात्रा काजल हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गई थी। अभी उसका उपचार गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक भी बालिका से मिलकर हाल चाल लिए। अब सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह सूचना मांगी है कि कितने पंजीकृत स्कूलों के आसपास से हाईटेंशन तार गए हैं।
पत्र मिलते ही शिक्षा विभाग ने विद्युत विभाग को सूचित किया है। आनन-फानन में मंगलवार को पनियरा के अवर अभियंता विद्युत ने कर्मचारियों के साथ सनातन धर्म इंटर कालेज व अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया। शासन स्तर से शुरू हुई जांच के बाद विद्युत विभाग हलाकान है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि तार गुजरने वाले स्कूलाें के बारे में सूचना मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें