आरोग्य मेला : 40 केंद्रोें पर 1851 लोगों की हुई सेहत की जांच
महराजगंज। जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 1851 मरीजों की सेहत की जांच कर दवा दी गई। 145 गोल्डन कार्ड बनाया गया। 750 पुरुष, 766 महिला, 335 बच्चे स्वास्थ्य मेले में पहुंचे।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि आरोग्य मेले में सेहत की जांच के साथ ही दवाएं भी लोगों को दी गईं। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों ने सभी मरीजों की बेहतर ढंग से जांच की। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे, लोक विद्या पीठ और लेजार महदेवा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा ने आरोग्य मेला का शुभारंभ किया।
डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि महदेवा दुबे में 46, लोक विद्या पीठ नगर 64 व लेजार महदेवा में 79 लोगों की सेहत की जांच की गई। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी मिठौरा क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में कुल 93 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ जिसमें चौक पीएचसी 51, कोहड़वल पीएचसी 31, हरिहरपुर में कुल 11 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। सिसवां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सिसवां, न्यू पीएचसी गोपाला, रुद्रापुर व बंदी पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां कुल 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया। जिसमें सिसवा में 37, रुद्रापुर 23, गोपाला में 43 व बंदी में 22 मरीजों का इलाज व दवा का वितरण किया गया।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के न्यू पीएचसी पनियरा, मौलागंज, लक्ष्मीपुर व गांगीबाजार में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां पर कुल 82 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व दवा का वितरण किया गया। पनियरा में 30, मौलागंज में 19, लक्ष्मीपुर में 21 व गांगीबाजार में 12 मरीजों का इलाज किया गया।