फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्राइस्ट द किंग चर्च में ईसाई समुदाय ने मनाया पॉम संडे

Sun, 24 Mar 2024 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। क्राइस्ट द किंग चर्च नौतनवां में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने पल्लि पुरोहित फादर सोबिन के साथ पॉम संडे मनाया। ईसाई समुदाय के लोगों लोगों ने क्राइस्ट द किंग चर्च में प्रभु यीशु मसीह का प्रार्थना किया।
विज्ञापन

फादर सोबिन ने बताया कि आज से खीस्त समाज ने पुण्य सप्ताह में प्रवेश किया। प्रभु यीशु के येरूशलम में प्रवेश करने की स्मृति में कलेसिया के लोगों ने आशीष की हुई खजूर की डालियां लेकर प्रभु यीशु का जय-जयकार और यह पुण्य भजन गाते हुए गिरजाघर में प्रवेश कर पवित्र मिस्सा बलिदान में भाग लिया।
फादर सोबिन ने अपने प्रवचन द्वारा इस पुण्य सप्ताह के बारे में समझाया। फादर सोबिन ने अपने प्रवचन में लोगों को संबोधित करते हुए प्रभु यीशु के पुण्य बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें भी पाप से दूर और अपने शत्रुओं को क्षमा एवं प्यार करने का ईसा मसीह के इस शिक्षा को अपने जीवन में अमल करने के लिए कहा। इस मौके पर सिस्टर मॉलि, सिस्टर मैगदलिन, सिस्टर जयंती, बदर गिपटो, राजा बॉयड, लीना बॉयड, निर्मला, दिशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें