फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होली पर अलर्ट रहेंगे जिले के सभी सीएचसी

Sun, 24 Mar 2024 05:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य समस्याओंं का देखते हुए विभाग की तरफ से सभी चिकित्सक और कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल से लेकर जनपद की सभी सीएचसी पर आपातकाल की दवा के साथ आंख, नाक और त्वचा की विशेष दवा भी मुहैया कराई गई है। इमरजेंसी में ड्यूटी चार्ट तैयार कर दिया गया है। डॉक्टर आपातकाल में तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त जोे अन्य चिकित्सक संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत हैं, उनको भी रिजर्व रखा गया है। सभी को अस्पताल परिसर में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
सीएमओ ने कहा कि जिले में 14 सीएचसी हैं। वहां सभी चिकित्सकों को तैनाती स्थल न छोड़ने के लिए आदेशित किया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि जिला अस्पताल में शिफ्टवार डाॅक्टर व कर्मी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें