फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने आवास पर लगाया जनता दरबार
विज्ञापन

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार को धनेवा धनेई के अपने आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं, विभिन्न संगठनों के लोगों ने मांग पत्र सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की। सिटीजन फोरम, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। साथ ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का स्वागत किया गया।
क्षेत्र के दूरदराज के गांवों से आए लोगों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से अपनी समस्याएं बताईं। समस्या सुनने के दौरान मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारी को दूरभाष पर बात कर निस्तारित करने का निर्देश दिया। जमुई गांव से आए नरेश भीड़ में किसी तरह केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री तक पहुंचे, उन्होंने सड़क से जुड़ी समस्या के बारे में शिकायती पत्र दिया। उनकी बात को गंभीरता से सुनने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारी को त्वरित समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों से आए लोग शिकायती पत्र मंत्री को देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। लोगों की उम्मीद के अनुसार जिले में विकास को गति मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने की मांग
महराजगंज। सिटीजन फोरम के सदस्यों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। फोरम ने तीन अलग-अलग मांग पत्र मंत्री को सौंपा। मेडिकल कॉलेज की स्थापना, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति केंद्रीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खोलवाने की मांग की गई। इस दौरान संरक्षक डॉ. बलराम भट्ट, अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्र, उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सीजे थामस, महासचिव विमल कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी डॉ. शांति शरण मिश्र, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. परशुराम गुप्त, आत्मा प्रसाद गुप्त आदि मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाय
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन जिला कमेटी की ओर से सात सूत्री ज्ञापन सौपा गया। जिला संरक्षक राधेश्याम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया जाय। रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य मांगों का जिक्र किया। जिलाध्यक्ष छाया भारती, मीरा देवी, राजमति, संगीता, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल कराने का अनुरोध
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौपकर पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी हित में है। इसे बहाल कराने में सहयोग करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह, जिला मंत्री कमलेश सिंह, घनश्याम पांडेय, जगदीश नारायण पटेल, राम सुग्रीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें