फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ग्रामीण क्षेत्र में खेल संबंधी गतिविधियों को दें बढ़ावा’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ग्रामीण क्षेत्र में खेल संबंधी गतिविधियों को दें बढ़ावा’
विज्ञापन

- अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित मंगल दल के युवाओं की बैठक में सीडीओ ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नवयुवक व महिला मंगल दल से जुड़े युवा ग्रामीण क्षेत्र में खेल संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करें। उनके इस पहल से जहां खिलाड़ियों को लाभ प्राप्त हो सकेगा, वहीं वे बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

ये बातें मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में मंगल दल के युवाओं के साथ बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले में मनरेगा से जो खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं, उसमें खेल संबंधी गतिविधियों को संचालित करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करें। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से मेधावी खिलाड़ी की तलाश की जाए। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने 28 नवयुवकों व 18 महिला मंगल दल के पदाधिकारियों को खेल सामग्री का भी वितरण किया। इस दौरान सुनील कुमार गौतम, यशवंत पटेल, राममूरत, काशीनाथ, नागेंद्र प्रसाद, अखिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें