फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसी मशीन खराब, बगैर जांच के लौट रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीसी मशीन खराब, बगैर जांच के लौट रहे मरीज
विज्ञापन

फोटो सीबीसी मशीन खराब, बगैर जांच के लौट रहे मरीज
बाहर जांच कराने में मरीजों की जेब हो रही ढीली
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल में सीबीसी (कंप्लिट ब्लड काउंट) की जांच बीते एक सप्ताह से नहीं हो रही है, जिससे रोजाना सीबीसी जांच के लिए अस्पताल में आने वाले करीब 50 मरीजों को निजी पैथालॉजी में जांच के लिए जाना पड़ता है। लेकिन जिला अस्पताल के जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। बाहर से जांच कराने में मरीजों की जेब ढीली हो रही है।
जिला अस्पताल की ओपीडी लंबे समय से कोरोना के कारण बंद थी, लेकिन बीते सप्ताह से ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों का दबाव बढ़ने लगा। अब जिला अस्पताल में खून की जरूरी सीबीसी जांच नहीं हो रही है। क्योंकि सीबीसी जांच के लिए जिला अस्पताल में लगी जांच मशीन करीब एक सप्ताह से खराब है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस मशीन को बनवाने के लिए तकनीशियन से वार्ता की गई। मशीन के कुछ पार्ट खराब हैं, जिसे मंगाया जा रहा है। इन दिनों रोजाना करीब 50 मरीजों को जिला अस्पताल से जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल आए वीरेंद्र, अमरेश, प्रदुम्न ने कहा कि अगर जिला अस्पताल में सीबीसी की जांच कराई जाती तो लोगों को बाहर महंगे दर पर निजी पैथॉलोजी में जांच के लिए नहीं जाना पड़ता। चेहरी क्षेत्र के गोविंद मणि ने कहा कि सीबीसी जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। जांच के बाद रकम ज्यादा खर्च करना पड़ा। अगर अस्पताल में मशीन ठीक रहती तो समस्या नहीं होती।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि जिला अस्पताल की सीबीसी जांच मशीन खराब है, जिसे ठीक कराने के लिए तकनीशियन से बात की गई है। जल्दी ही मशीन ठीक करा दी जाएगी। अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर संभव बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन में आए 1915 मरीज
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 23 जुलाई से 26 जुलाई तक कुल 1915 मरीज ओपीडी में आए, जिनका इलाज किया गया। इन मरीजों में कुछ सीबीसी जांच वाले मरीज भी रहे, जिनको जिला अस्पताल से बाहर जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें