फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में तीन अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के भी निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 103 मामले आए, जिसमें 12 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिला पिछड़ा कल्याण, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी व जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान सीएमओ एके श्रीवास्तव, पीडी रामकरन पाल, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में एसडीएम मोहम्मद जसीम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुई। कुल 94 मामले आए, जिसमें 12 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस दौरान एएसपी निवेश कटियार व सीओ अजय चौहान मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस, एसडीएम रामसजीवन मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कुल 235 मामले आए। 22 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व के सबसे अधिक मामले आए।
विज्ञापन

नौतनवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जहां, कुल 114 मामले आए, जिसमें राजस्व के 10 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान सीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, तहसीलदार मुकेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, बीडीओ लक्ष्मीपुर अमरनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें