फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रक्षाबंधन में लगातार छह दिन तक काम करने पर बस चालकों व परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
37 रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाएगा महराजगंज डिपो
विज्ञापन

26 से 31 तक बिना अवकाश कार्य करने पर होंगे प्रोत्साहन के हकदार
महराजगंज। रक्षाबंधन के त्योहार में बहनों को भाइयों के घर आने-जाने में सुविधा देने के लिए रक्षाबंधन प्रोत्साहन राशि योजना लागू की है। 26 से 31 अगस्त तक यह योजना लागू रहेगी। इस दौरान बिना अवकाश कार्य करने वाले चालक, परिचालक व वर्कशाप कर्मियों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि व 500 रुपये यात्रा भत्ता के रूप में दिया जाएगा।
महराजगंज डिपो में कुल 76 रोडवेज बसों का संचालन होता है। इसमें 15 बसें बाहरी रूट पर तो शेष बसें लोकल रूट पर संचालित हैं। लोकल रूट पर फरेंदा, पनियरा, गोरखपुर, सोनौली बसों का संचालन है। चालक व परिचालक संख्या कम होने के कारण आए दिन एक से दो बसें डिपो में ही खड़ी रह जाती हैं। रक्षाबंधन के दौरान यह स्थिति न उत्पन्न होने पाए इसका इंतजाम विभाग ने अभी से पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

26 से 31 अगस्त तक डिपो रक्षाबंधन विशेष प्रोत्साहन योजना लागू कर रहा है। इन छह दिनों में बिना अवकाश कार्य करते हुए चालक व परिचालकों को कुल 1800 किमी का सफर तय करना है। इसके एवज में उन्हें रक्षाबंधन प्रोत्साहन के तहत 1200 रुपये नकद व 500 रुपये का यात्रा भत्ता मिलाकर कुल 1700 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा। यह प्रोत्साहन राशि उनके मानदेय से अलग होगी।
26 से 31 अगस्त के बीच डिपो की 37 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे जिससे किसी को आवागमन में कठिनाई का सामना न करना पड़े। गोरखपुर, नौतनवां, फरेंदा व निचलौल की बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। महराजगंज डिपो के धनेवा वर्कशाप के कर्मियो को भी बिना अवकाश लिए काम करने पर प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन
रक्षाबंधन में महराजगंज डिपो के चालक, परिचालक व आउटसोर्सिंग कर्मियों को प्रोत्साहन योजना का लाभ बिना अवकाश कार्य करने पर दिया जाएगा। परिवहन निगम राज्य कार्यालय से प्राप्त आदेश के अनुक्रम में यह व्यवस्था लागू की गई है।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें