चौक बाजार में महंम अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को स्मृति चि?
- फोटो : MAHARAJGANJ
29 मिनट में 16 बार भाइयों एवं बहनों बोले रक्षा मंत्री
महराजगंज। गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार में शुक्रवार को सभा में लोगों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोरक्षपीठ की महत्ता को रेखांकित किया। 29 मिनट के संबोधन में 16 बार भाइयों एवं बहनो बोलकर अपनत्व का भाव जताया। उन्होंने देश एवं समाज हित में नाथ संप्रदाय के योगदान पर चर्चा के साथ यूपी में हुए विकास कार्यों को गिनाया।
रक्षा मंत्री ने वर्ष 2014 से पहले की सरकार के कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जबसे देश का नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे हैं, तबसे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ बेहतर ढंग से संचालित कर विकास की नई इबारत लिखे रहे हैं। कोरोना काल में सीएम योगी ने बेहतर प्लानिंग से कार्य किया। आज देश में यूपी के विकास मॉडल का उदाहरण दिया जाता है। सत्ता की शक्ति तो बहुत लोगों के पास होती है, लेकिन इच्छा शक्ति सीएम योगी के पास है। यूपी में गुंडों की 18 हजार 600 करोड़ की संपत्ति सरकार ने जब्त की है। महराणा प्रताप शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी गिनाया। महंत अवेद्यनाथ से अपने जुड़ाव को बताते हुए वर्ष 1971 में गोरखपुर में अपने पढ़ाई जीवन का जिक्र किया। उन्होंने 3:58 बजे संबोधन शुरू किया और 4:27 बजे समाप्त।