फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की कलाई पर नेह की डोर बांधने सरहद पार से पहुंची बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की कलाई पर नेह की डोर बांधने सरहद पार से पहुंचीं बहनें
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। रविवार को नेपाल एवं भारत से तमाम बहनें भाइयों की कलाई पर नेह की डोर बांधने के लिए सरहद पार पहुंचीं। सीमा सील होने के कारण दोनों देशों के अधिकारियों ने रोक दिया लेकिन विशेष अनुरोध पर दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी सहमति पर परिचय पत्र दिखाने के बाद जाने की अनुमति दे दी। कुछ बहनों के पास परिचय पत्र नहीं था तो उनके परिजन पहचान पत्र लेकर आए तो उन्हें जाने दिया गया।
रक्षाबंधन के अवसर पर सोनौली सीमा के दोनों तरफ बहनें हाथों में राखी, मिठाई, रोली, अक्षत और पूजा की थाल लिए भाइयों को राखी बांधने के लिए एकत्र होने लगीं। बहनों की सीमा पार दूसरे देश में मौजूद अपने भाइयों को राखी बांधने की जिद के आगे स्थानीय अधिकारियों को झुकना पड़ा। रविवार को एक दिन के लिए बहनों के लिए सीमा को खोलना पड़ा। नेपाल के अधिकारी भारतीय बहनों को मास्क और सैनिटाइजर देकर उन्हें रवाना किया। इधर भारतीय सीमा में बिना आईडी के नेपाल की तरफ से पहुंची करीब दस की संख्या में भारतीय बहनों के परिजनों के आने पर एसएसबी ने प्रवेश की अनुमति दी। भारत से नेपाल गई बहनों ने रूपनदेही जिले के भैरहवा, बुटवल, काठमांडू, धकधई, परासी, कपिलवस्तु में भाइयों को राखी बांधकर अपना त्योहार मनाया तो भारतीय बहने सोनौली, नौतनवां जाकर राखी बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि कुछ भाई-बहन गोरखपुर, लखनऊ, राजस्थान, गुजरात के साथ सीमावर्ती जनपद महराजगंज के कोल्हुई, नौतनवां, सोनौली सीमा पर पहुंचे थे। उन्हें नेपाली प्रशासन ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए एक दिन के लिए नेपाल आने जाने की इजाजत दी है। रूपनदेही जिले के डीएम आसमान तमांग ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार की सुबह सरहद पर पहुंची बहनों को परेशानी नहीं हो इसके लिए एक दिन के लिए छूट दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें