फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने सात रन से जीता क्रिकेट

Sun, 28 Jan 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय स्टेडियम परिसर में रविवार को बीएमटी क्रिकेट अकादमी व महाराजगंज पुलिस के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच को बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने सात रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच करन बने।
विज्ञापन

कोच अतुल मणि त्रिपाठी ने बताया कि बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने 24.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 166 रन बनाया। इसमें अरमान ने 31 गेंद में 38 रन बनाए, सौरभ ने 35 गेंद में 52 रन बनाए और आयुष्मान ने 43 गेंद में 23 रन बनाया। महराजगंज पुलिस ने 30 रन देकर तीन विकेट लिया। राजेश ने पांच ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया। कृष्ण ने पांच ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिया। महराजगंज पुलिस ने बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए, जिसमें सत्या ने 45 गेंद में 60 रन बनाया। दीपक ने 14 गेंद में 11 रन बनाए और उदयराज ने 24 गेंद में 15रन बनाया। बीएमटी क्रिकेट अकादमी के ओर से गेंदबाजी करने आए करन ने 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिया, अनंत ने 2.2 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिया और मयंक ने दो ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिया। इस मैच को बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने सात रन से जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें