ब्लॉक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में कार्यक्रम हुए।
सदर ब्लॉक में किरन गुप्ता को डीपीआरओ डॉ. घनश्याम सागर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां पूर्व सांसद कुंअर अखिलेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ डिग्गू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र चौधरी, क्यामुद्दीन और जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार उर्फ लल्ला मौजूद थे।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह सहित 102 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को तहसीलदार निचलौल कुलदेव सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व निर्धारित समय 11 बजे के बजाय तीन घंटे देरी से दो बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। बीडीओ देवेश चंद्र, नगर पंचायत अध्यक्ष सिसवा अशोक कुमार जायसवाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष नागेंद्र मल्ल, विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह, अवधेश चौबे, पूर्व चेयरमैन जेपी जायसवाल, संतोष बंका, हरीराम भालोटिया, डॉ. अजय पाणि पांडे उपस्थित रहे
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख चंदा जायसवाल को सदर तहसीलदार नन्दलाल सिंह ने शपथ दिलाई।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम जितेन्द्र कुशवाहा ने प्रमुख आभा यादव को शपथ दिलाई। बाद में ब्लाक प्रमुख श्रीमती यादव ने सभी126 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, अमरीश यादव, डीडीओ एस एन सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख हरिशंकर वर्मा को एसडीएम सदर रणविजय सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। घुघली व खुशहालनगर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख संजय प्रसाद को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने शपथ दिलाई। यहां मुख्य रुप से प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, कांग्रेस नेता शरद कुमार सिंह, सपा नेता सुमन ओझा मौजूद थीं।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख रामनिवास यादव को जिला बचत अधिकारी ब्रजेश यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। ।धानी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख महबूब आलम को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विनोद तिवारी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान पूर्व प्रमुख राजेश मणि, अजय मणि, प्रदीप सिंह ,शैलेंद्र सिंह, इसरार, राजू आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश सिंह को एसडीएम जयचंद पांडेय ने शपथ दिलाई। इस दौरान नौतनवा विधायक मुन्ना सिंह, चेयरमैन विनोद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, अशोक यादव, रघुनाथ सिंह, राजबहादुर सिंह, शिवप्रकाश यादव मौजूद थे।
बृजमनगंज प्रतिनधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख तारा देवी को तहसीलदार ज्ञानेश्वर प्रसाद ने शपथ दिलाई। इस दौरान बीडीओ रणजीत सिंह ने शपथ दिलाई। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख सतीश पांडेय को बीडीओ रामकुमार उपाध्याय ने शपथ दिलाई है। इस मौके पर नौतनवा विधायक मुन्ना सिंह, कृपाशंकर पांडेय, संजय पांडेय, भीमसेन सिंह, तजेंद्र पाल सिंह, चेतन गुप्ता, शब्बीर आलम, नजीर आलम है।
रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवा ब्लाक प्रमुख सावित्री देवी को बीडीओ मंजू त्रिवेदी ने शपथ दिलाई। इस दौरान रमाकांत यादव, एडीओ पंचायत प्रकाश चंद जायसवाल, राजीव दूबे, राधारमण चौधरी, महेंद्र यादव, विक्रम यादव के अलावा ब्लॉक प्रमुख के समर्थक मौजूद थे।