भाकपा माले ने धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध
निचलौल (महराजगंज)। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर शनिवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
ज्ञापन में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि श्रम संहिता में चार परिवर्तन जो मजदूर विरोधी हैं उन्हें बंद कर न्यूनतम वेतन एवं पेंशन की बहाली की जाए। किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ चले आंदोलन के बाद में हुए समझौते को लागू किया जाए। अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए। पीड़ितों पर बुलडोजर चलवाना बंद कर देश के अरबों रुपये लेकर भागने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के गरीबों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर घरेलू और कृषि बिजली दो सौ यूनिट फ्री किया जाए। इस अवसर पर भाकपा माले के सुग्रीव चौहान, हरिश्चंद्र जायसवाल, बेचू कसौधन, जीत बहादुर, अली अहमद, राम पाल, स्वामीनाथ, मोहन विश्वकर्मा, विधासागर, विनोद, संजय निषाद आदि मौजूद रहे।