फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले रुपये बांटकर जनता को ठगने का पैंतरा आजमा रही भाजपा : मुन्ना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बोले पूर्व विधायक मुन्ना सिंह
विज्ञापन

नौतनवा। चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की महिला मतदाताओं को भाजपा सरकार द्वारा 20 हजार और चुनाव बाद 30 हजार रुपये देने का वादा रामायण काल की याद दिला रहा है। जिस तरह रावण ने सीता मैया को छल से ठगने के लिए भिक्षु बनने का पैंतरा आजमाया था, ठीक उसी तरह अब भाजपा भी पैसा बांटकर जनता को ठगने का पैंतरा आजमा रही है।
यह बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से चोरी हुआ चंदा का शायद वही पैसा है जिसे भाजपा अपनी इच्छा से इस्तेमाल करना चाहती है लेकिन जनता अब इनके कुकृत्यों का भागीदार नहीं बनने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना सिंह ने कहा कि भाजपा का जनता के लिए प्रेम और चिंता चुनाव के समय ही देखने को मिलती है। यदि सरकार इतनी ही हितैषी है तो वह जनता का कर्ज और बच्चों की फीस माफ करे। महंगाई को कम करे और युवाओं के साथ बर्बरता और लाठीचार्ज करना बंद कर दे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें