फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में बोले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल: छुट्टा जानवरों की समस्या योगी सरकार की देन, धर्म के नाम पर कर रहे भ्रमित

Fri, 25 Feb 2022 01:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से अब तक दो लाख 80 हजार नवयुवकों को रोजगार दिया गया है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। यहां 20 लाख रोजगार देंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार धर्म के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है। जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। ये बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे के किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में कांग्रेस पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


भूपेश बघेल ने कहा कि छुट्टा जानवरों की समस्या योगी सरकार की देन है। छुट्टा जानवर किसानों की फसलों को दिन रात चौपट कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के तीन चरणों के मतदान का रूझान देख गृहमंत्री की जुबान लड़खड़ाने लगी है। वह 12वीं पास कर इंटर में प्रवेश लेने वालों को लैपटॉप देने की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेश त्रिपाठी, सिसवा विधानसभा से उम्मीदवार राजू कुमार गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विनोद सिंह, विनोद तिवारी, नूर आलम, जनार्दन गुप्ता, गोविंद गुप्ता, अनवर अली, रामसेवक साहू, राजाराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ मॉडल लागू होगा

भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ मॉडल लागू किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से अब तक दो लाख 80 हजार नवयुवकों को रोजगार दिया गया है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। यहां 20 लाख रोजगार देंगे। छत्तीसगढ़ की सरकार साढ़े तीन वर्षों से हर परिवार को 35 किलो मुफ्त राशन दे रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ के चुनाव में कांग्रेस ने लोगों से कर्ज माफी और बिजली बिल आधा करने का वादा किया था। जिसे सरकार बनने के कुछ दिनों के बाद ही पूरा कर दिया गया। छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों से निजात के लिए गोधन न्याय योजना भी संचालित की जाती है। जिसके तहत किसानों से दो रुपये प्रति किलो गोबर की खरीदारी की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें